
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। होली पर्व पर हुड़दंग करने वाले पुलिस की रडार पर हैं। रेंज के चारों जिलों में चच्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व सम्पन्न कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जनपदों को सुपर जोन, जोन, सेक्टरों और सब सेक्टर में विभाजित करते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।



