अयोध्या

प्रेस क्लब फैज़ाबाद का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, सुरेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष और जयप्रकाश सिंह बने सचिव।

एनपीटी अयोध्या ब्यूरो

अयोध्या। प्रेस क्लब फैज़ाबाद का द्विवार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रेस क्लब परिसर में चुनाव अधिकारी हरिकृष्ण अरोड़ा की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई। इस चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और जयप्रकाश सिंह को सचिव चुना गया।
अन्य पदों पर बीएन दास और आदर्श शुक्ला को उपाध्यक्ष, सूर्य नारायण सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रदीप पाठक और अंजनि कुमार सिन्हा को उप सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में त्रियुग नारायण तिवारी, नाथबक्स सिंह, गौरव पाठक, इंडभूषण पाण्डेय, आर. के. सिंह, डॉ. सुमन गुप्ता, विमलेश तिवारी और उग्रसेन मिश्रा का चयन हुआ।
प्रेस क्लब के संरक्षक के रूप में जेपी तिवारी और हरिकृष्ण अरोड़ा की भूमिका तय की गई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों का साझा मंच है, जहां न किसी का वर्चस्व होगा और न ही उपेक्षा। संगठन को निष्पक्ष, निर्भीक और पत्रकार हित में चलाया जाएगा। पत्रकारिता को दबाव मुक्त, सुरक्षित और जिम्मेदार बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
सचिव जयप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब न केवल पत्रकारों की आवाज़ है, बल्कि उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा सक्रिय रहेगा। संगठन को और अधिक मजबूत, संगठित और कार्यक्रम बनाया जाएगा, ताकि पत्रकारों को एकजुट मंच मिल सके।
चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button