ललितपुर
दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र ने 10 व 11 नवम्बर 2025 को ग्राम पंचायत गिरार विकास खण्ड-मड़ावरा में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया जिनको खाद्य संरक्षण साहित्य एवं अन्य सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य डा. दिनेशचन्द्र उपाध्याय, ने दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण योजना की प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारीदी। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म इकाई स्थापना हेतु बैंक से ऋण पर विभाग द्वारा 1 लाख का अनुदान दिया जायेगा। नेमवि के डा. लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने प्रशिक्षार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण की उपयोगिता एवं महत्व की जानकारी विस्तृत रूप से दी। कुंजबिहरारी शर्मा ने प्रशिक्षार्थियों को छोटे-छोटे खाद्य प्रसंस्करण के लघु उद्योग स्थापना की जानकारी दी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की आय दोगुनी हो सके व स्वरोजगार प्राप्त कर सके। कार्यवाहक प्रभारी पुरूषोत्तम नारायण ने प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जी संरक्षित करने की विधि एवं बनाने की जानकारी दी। कार्यक्रम उपरान्त देवी सिंह ग्राम प्रधान ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।