बाराबंकी

लोकतंत्र सेनानियों की हुई मासिक बैठक नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा का जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। रविवार को मसौली चौराहे पर लोकतंत्र सेनानियों की हुई मासिक बैठक मे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सिंह भुल्लन वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक मे जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की मांगो को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र की अध्यक्षता मे आयोजित मासिक बैठक मे लोकतंत्र सेनानियों ने कहा कि सभी लोकतंत्र सेनानी करीब 70 वर्ष से अधिक की उम्र के हैं। ऐसे में सभी को दवा लेने के लिए  अस्पतालों  में सामान्य नागरिकों की तरह लाइन में लगना पड़ता है जिससे असुविधा होती है। सभी लोकतंत्र सेनानियों के लिए अलग से दवा लेने की व्यवस्था होनी चाहिए जिसको लेकर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह भुल्लन वर्मा ने शीघ्र व्यवस्था कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा था, विपक्षी नेताओं को जेल में बंदकर दिया गया था। मीडिया का अधिकार छीन लिया गया था, लोगों को प्रताड़ित किया गया इस दौरान लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) ने काफी कष्ट उठाया, लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने परिवारों की परवाह न करते हुए जेल गए, जहां उनके साथ बर्बरता की गई, उनके परिवारजनों ने भी काफी कष्ट सहे। कई घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया था। जिन परिवारों में कमाने वाले जेल गए ऐसे कई परिवार बरबाद हो गए। देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए इन सेनानियों ने और उनके परिवारों ने अतुलनीय योगदान दिया है।उनका त्याग बहुत बड़ा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है ।
    बैठक मे भाजपा संस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक राजकुमार सोनी, लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला महामंत्री सुशील चंद्र, अशोक कुमार, सतीश कुमार यादव, अनुज कुमार जय करन, शिव विशाल, डा0 मनोज कुमार, मास्टर राम सुमिरन, शिव सरन शर्मा, शिवराज शर्मा सहित लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button