बाराबंकी
कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा और सरदार पटेल का चित्र भेंट किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नेता नीरज वर्मा ने सिरौलीगौसपुर मंडल के विभिन्न बूथों का दौरा किया। उन्होंने शक्तिकेंद्र बरोलिया के अंतर्गत खुर्दमऊ, सिरौलीगौसपुर, पीठापुर, धूसेड़िया, कसरैलाडीह और रसूलपुर के बूथ अध्यक्षों से मुलाकात की।
वर्मा ने सभी बूथ कमेटी सदस्यों को भगवा गमछा और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र भेंट किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, मंडल महामंत्री अमित भैया राम और शक्तिकेंद्र संयोजक अनिल कनौजिया मौजूद रहे।



