
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नगर पंचायत सैद नगली के मोहल्ला बाकरिया स्कूल में शनिवार की देर रात चोरी की घटना हुई l मोहम्मद अनीस सैफी के घर में चोर दीवार फांदकर घुसे और लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए l चोर ने घर की अलमारी से 18000 रुपए की नगदी चुराई l उन्होंने तीन सोने और तीन चांदी के आभूषण भी ले लिए l चोर बच्चों की तीन गुल्लके भी अपने साथ ले गए l कुल मिलाकर कर करीब 2 लाख रुपए से अधिक की चोरी कर फरार हो गए l घटना के समय मोहम्मद अनीस उनकी पत्नी अफसरी और बेटे की पत्नी सोफिया अपने बच्चों के साथ सो रहे थे l अनीस के चार बेटे दिल्ली में फर्नीचर का काम करते हैं l चोरी के दौरान नदीम की पत्नी सोफिया की नींद से आंख खुल गई l चोरों ने सोफिया को देखते ही उसका मुंह दबा दिया l इससे वह बेहोश हो गई l चोरी इसी मौके का फायदा उठाकर सामान लेकर भाग गए l इस घटना से पूरा परिवार सहमा हुआ है l सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची l थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी l आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है l पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है l पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है l



