पाकुड़

सिमलजोड़ी फुटबॉल मैदान में लगा जन चौपाल, पूर्व सीएम रघुवर दास ने साधा निशाना

Jan Chaupal was organized in Simaljodi football ground, former CM Raghuvar Das targeted

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, लिट्टीपाड़ा। ट्राइबल रोलर इन यूथ ऑर्गेनाइजेशन (तिरयो) के बैनर तले सिद्धू कान्हू आदिवासी ओवर रकाब संगठन के द्वारा शनिवार को प्रखण्ड के जामजोडी पंचायत के सिमलजोड़ी गांव के फुटबॉल मैदान में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित थे। उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से आदिम जनजाति पहाड़ियां एवं आदिवासी महिला पुरुषों से सीधा संवाद कर राज्य में पेसा कानून लागू करने की मांग सरकार से करने की बात कही। उन्होंने कहा आदिवासी पहाड़िया बहुल क्षेत्र झारखंड में पैसा कानून लागू होना अति आवश्यक है. इस क्षेत्र का विकास सिर्फ ग्राम सभा के माध्यम से ही संभव है और ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए राज्य में पैसा कानून लागू करना अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने मौजूदा हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा अगर पेसा कानून लागू नहीं होता, तो आदिवासी अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा. एक आदिवासी मुख्यमंत्री होकर भी अगर सरकार पेसा कानून लागू करने से भाग रही है, तो उसे आदिवासियों का हितैषी कहने का कोई हक नहीं। उन्होंने याद दिलाया कि 2018 में उनके कार्यकाल के दौरान ही पेसा कानून लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन 2019 के चुनाव के बाद जनादेश नहीं मिलने से उस पर विराम लग गया। उन्होंने दोहराया कि अब समय है, जब आदिवासी समाज को खुद जागकर अपने हक के लिए आवाज़ बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा यह सरकार सिर्फ अपनी मतपेटी भरती है, और आपको मौत की पेटी में छोड़ देती है. आने वाले समय में सोच-समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने क्षेत्र में जल संकट पर चिंता जताते हुए रघुवर दास ने कहा कि झारखंड का एकमात्र विधानसभा क्षेत्र लिट्टीपाड़ा है, जहां 2017 में 217 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना स्वीकृत की गई थी, ताकि हमारी बहनों को तीन-चार किलोमीटर दूर से पानी ना लाना पड़े। लेकिन आज तक वह योजना अधूरी है। यह सरकार सिर्फ योजनाओं को ठप करने का काम करती है, ना कि जनहित में उन्हें पूरा करने का. रघुवर दास के इस जन चौपाल में शामिल आदिवासी समुदाय के चेहरे पर उम्मीद की झलक दिखी। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अब समय है एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का, क्योंकि यदि आप नहीं जागेंगे, तो आने वाली पीढ़ियां आपसे सवाल करेंगी. भाजपा नेता साहेब हांसदा, मिसफीका, जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय सहित दर्जनों गांव के ग्राम प्रधान व संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button