गोड्डा
मुहर्रम जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर हुई पत्थर बाजी
गाँव पुलिस छावनी में तब्दील, हालात पर नियंत्रण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : जिले के मेहरमा प्रखंड के माल परतापुर गांव में आज मोहर्रम के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान एक ही समुदाय की दो गुटों में हुए आपसी विवाद को लेकर दोनों गुटों द्वारा एक दूसरे पर पथराव किए जाने का समाचार मिला है।

सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक माल परतापुर एवं दोगाछी गांव की अखाड़ा टीम के मिलान के दौरान आपसी विवाद को लेकर दोनों गुटों में झड़प हो गई जिससे माहौल गर्म हो गया। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया जिससे भगदड़ मच गई। बताया गया की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी महागामा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और दोनों पक्षों को स्थिति को नियंत्रण में किया । फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। तथा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है जिससे स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक घटना पर कड़ी निगरानी जारी है।



