मेरठ

एमआईईटी में बेटियां फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। एमआईईटी परिसर में बेटियां फाउंडेशन के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ” अभियान के तहत इस अवसर पर नीम, अर्जुन, पीपल, जामुन और पारिजात सहित करीब दस पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में एमआईईटी के कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव सिंह एवं रजिस्ट्रार संजय वशिष्ठ ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बेटियां फाउंडेशन की मेरठ अध्यक्षा राधिका अत्री ने कहा कि हरित भविष्य और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में संस्था द्वारा इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान फाउंडेशन से जिला अध्यक्षा राधिका अत्री, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा दावे, नीना गुप्ता, सीनियर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सर्वजीत कुमार, एडवाइजर हेड जी.के. अत्री, वाइस प्रोजेक्ट हेड रीतू अग्रवाल तथा वाइस एडवाइजर पूर्णिमा आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button