बेतुल
बैतूल खंजनपुर स्कूल में विद्यार्थियों ने जाना प्रकृति का महत्व
एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत ग्रीन आर्मी ने किया पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल बाजार। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत ग्रीन आर्मी युवा मंडल बैतूल बाजार द्वारा खंजनपुर स्थित एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी गई तथा सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन आर्मी युवा मंडल के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और बच्चों को उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी। विद्यालय के शिक्षकों ने ग्रीन आर्मी की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव पैदा करती हैं।



