रामपुर शाहबाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाला गया बाल पथ संचलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं को एक सच्चा राष्ट्रभक्त बनाने के उद्देश्य से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बृहस्पतिवार को 12 बजे नगर के मुख्य मार्गों पर बाल पथ संचलन बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। सर्वप्रथम समस्त बाल स्वयंसेवक श्रीराम विद्यालय में एकत्रित हुए और वहां वक्ताओं द्वारा राष्ट्रभक्ति से संबंधित उद्धबोधन किया गया। बाल शिशु संचलन श्रीराम स्कूल से प्रारंभ हुआ और रामलीला मैदान, बजरंग चौक, कोतवाली, अस्थल मंदिर होता हुआ श्रीराम स्कूल में ही जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर बाल शिशु संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button