गौ सेवा आयोग अध्यक्ष से मुलाकात

एनपीटी मेरठ ब्यूरो
अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं रमाकांत उपाध्याय सदस्य गौ सेवा आयोग से मुलाकात कर गौमाता के संरक्षण और गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर चर्चा की। इस मुलाकात में गौ माता के संरक्षण, गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, व किसान हितों को लेकर गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि वे 1994 से देशभर में भ्रमण कर गौ सेवा, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने श्किसान समृद्धि विद्यापीठश् की स्थापना कर हजारों किसानों को गौ आधारित आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया है। आज भी वे 20 गोवंश की सेवा स्वयं करते हैं और उनकी कार्यशैली प्रेरणादायक है। इस अवसर पर प्रशांत गोयल, नौएडा, प्रणव गोयल मेरठ एवं गौरव गुप्ता दिल्ली, मनोज आदि मौजूद रहे।