अमरोहा

अमरोहा में नकली तेल का भंडाफोड़

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 4800 लीटर तेल किया जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले के गजरौला में खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की। विजयनगर मोहल्ले में एक गोदाम पर छापेमारी में 3200 लीटर नकली सरसों का तेल और 1600 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल बरामद हुआ
टीम ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया
मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम को मौके पर खुले में तेल का अवैध भंडारण मिला। टीम ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय अग्रवाल ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के आदेश पर की गई।
मुख्यमंत्री ने मिलावट करने वालों की तस्वीरें चौराहों पर लगाने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button