मेरठ
वेंकटेश्वरा की छात्रा साक्षी ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक
सीसीएसयू की अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू), मेरठ की ओर से आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। साक्षी संस्थान के इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. राहुल शर्मा, बीपीएड विभागाध्यक्ष अभिनव राणा और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।



