गाजियाबाद
नकली किताब विक्रेताओं के खिलाफ अपहरण कर मारपीट की शिकायत
पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मामले को दबाने में जुटी है
पीड़ित लगातार काट रहा है पुलिस अधिकारियों के चक्कर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी थाना क्षेत्र मे नकली किताबों के करोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करने की बजाय मामले में लीपापोती करने में जुटी है अपहरण कर मोटर साइकिल व मोबाइल छीनने के मामले में अभी तक लोनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है पुलिस उपायुक्त ग्रामीण को भेजे अपने शिकायती पत्र में शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि लोनी क्षेत्र में लंबे समय से किताबों की दुकानों पर नकली किताबों की थोक व खुदरा बिक्री का कारोबार खूब फलफूल रहा है। शिकायत कर्ता के अनुसार उसने वर्ष 2023 में बड़ी संख्या में नकली किताबें क्षेत्र से जब्त कराई थीं। तब भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थी ने शिकायत में उल्लेख किया है कि विनोद शर्मा पुत्र हरीश शर्मा निवासी भौपुरा गाजियाबाद अपने साथियों के साथ मिलकर नकली किताबों का व्यापार करता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 23 जुलाई 2023 को थाना सोनिया विहार दिल्ली में आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें धारा 63/65 कॉपीराइट एक्ट एवं 420, 467, 468, 471, 120B आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायत कर्ता का कहना है कि उसके यहाँ काम करने वाला लडके लक्की शर्मा का 11 सितम्बर को 2025 को नकली किताबों के कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा अपहरण कर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल को छीन लिया।अपहरण के बाद फैक्ट्री में ले जाकर उसकी पिटाई की गयी।घटना की सूचना ए सी पी को देने के बाद थाना लोनी पुलिस हरकत में आई । पुलिस के हरकत में आते ही कुछ लोग अपहरण किये लडके को घायल अवस्था में रुप नगर चौकी छोड़ गये।नकली किताबों का करोबार करने वाले और अपहरण कर मोटर साइकिल व मोबाइल छीनने वालो के खिलाफ थाने पर अभी तक शिकायत के बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई । पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि यदि इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में नकली किताबों का यह अवैध धंधा और बढ़ेगा। प्रार्थी ने पुलिस के अधिकारियों से अपहरण कर मोटर साइकिल व मोबाइल छीनने और नकली किताबों का करोबार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है

