नोबल पब्लिक स्कूल में एनसीसी के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। नोबल पब्लिक स्कूल में 71 बटालियन एनसीसी की यूनिट 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस प्रक्रिया में कक्षा 11 के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और लिखित एवं शारीरिक परीक्षा पूर्ण की। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 71 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल श्री नीरज चौधरी ने परीक्षा स्थल और विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज त्यागी और विद्यालय के एनसीसी एएनओ आयुषी त्यागी निरीक्षण बोर्ड के साथ उपस्थित रहे। एनसीसी पीआई स्टाफ ने नामांकन में सहयोग किया। विद्यालय के छात्रों ने एनसीसी नामांकन प्रक्रिया में उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय प्रशासन एनसीसी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और छात्रों को एनसीसी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज त्यागी ने सभी छात्रों और एनसीसी स्टाफ को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



