पाकुड़
शीतलहर में अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया की पहल, जरूरतमंदों को किया कंबल वितरित
Zonal Officer Kumar Arvind Bedia took the initiative during the cold wave and distributed blankets to the needy.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच पाकुड़ अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने जरूरतमंद और लाभुक लोगों के बीच कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई। कार्यक्रम में कंबल पाकर बुजुर्गों और ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान झलकती रही, जिससे इस पहल की सामाजिक सराहना हुई। लाभार्थियों ने अंचल अधिकारी की इस मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सुरक्षा और राहत प्राथमिकता है और ऐसी पहल समुदाय में सहयोग और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देती है।



