गोड्डा

मंत्री के पहल करते ही नगर पंचायत एवं विद्युत विभाग हुआ सक्रिय

- पीएचईडी परिसर में जले ट्रांसफार्मर की जगह वैकल्पिक ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर की पानी की आपूर्ति बहाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/महागामा : ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पहल पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महागामा नगर पंचायत एवं विद्युत विभाग की सक्रियता से पीएचईडी परिसर में जले ट्रांसफार्मर की जगह वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया। विभागीय तत्परता का असर यह हुआ कि महज 12 घंटे के भीतर ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। बता दें कि पीएचईडी परिसर में लगा मुख्य ट्रांसफार्मर सोमवार की दिशा में मूसलाधार बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से जल जाने से पेयजल संकट गहरा गया था। सूचना मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित पहल का निर्देश दिया। नगर पंचायत प्रशासन एवं विद्युत विभाग ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दोपहर तक इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा किया। शाम होते-होते पानी टंकी भर गई और लोगों को फिर से नलों के माध्यम से जलापूर्ति शुरू हो गई। इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।वहीं, आमजन ने त्वरित पहल और सक्रिय प्रयास के लिए मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक दीपिका पांडेय सिंह का आभार व्यक्त किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button