जम्मू कश्मीरराजनीतिराष्ट्रीय

पाकिस्तानी ड्रोन की फिर घुसपैठ

सात दिन में तीसरी साजिश नाकाम...सेना ने बरसाईं गोलियां; वापस पीओके भागा

जम्मू-कश्मीर । जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक बार फिर नियंत्रण रेखा से सटे दिडवार तेड़वां इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। कुछ देर मंडराने के बाद ड्रोन वापस पाक अधिकृत क्षेत्र की ओर लौट गया।
नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, दिडवार तेड़वां क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन को कुछ मिनटों के लिए देखा गया। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में लौट गया। क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ड्रोन पर गोलाबारी की। इस घटना से सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है।
हालांकि, ड्रोन देखे जाने की इस घटना की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसे प्रयास किए गए हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button