अमरोहा

बाबा साहब के सविधान को मिटाना चाहती है भारतीय जनता पार्टी – राजा राजकुमार भाटी

सरकार का काम दिए जलाने का नही कॉलेज,यूनिवर्सिटी, अस्पताल बनाना और रोजगार देना है - भाटी

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा/हसनपुर। सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत पीडीए चौपाल कार्यक्रम में लोगो को समाजवादी पार्टी की नीतियो से अवगत कराने और अपने गुर्जर समाज को साधने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजा राजकुमार भाटी का पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक कमाल अख्तर की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ ढोल नगाड़े बजाकर उनके गले में फूल मालाएं डालकर जोरदार स्वागत किया।गर्म जोशी के साथ अपना स्वागत देख और चौपाल में जुटी भारी लोगों की तादाद को देखते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता गद गद नजर आए।उन्होंने पीडीए चौपाल कार्यक्रम में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दलितो,कमजोरो,मजलूमो, पिछड़ों और अल्पसंख्यको पर लगातार अत्याचार हो रहा है। मौजूदा सरकार बाबा साहब के संविधान को मिटाना चाहती है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है,महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है,किसानो का बुरा हाल है।सरकार आंखें मूंद कर बैठी हुई है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुसलमानो के खिलाफ बोलकर नफरत फैलाती है।जिससे कि दलित और पिछड़े हिंदू और मुसलमान में ही उलझे रहें।जाग न जाए और अपना हक न मांग ले।भारतीय जनता पार्टी की सरकार मैं भेदभाव की भावना से काम हो रहा है।सबका साथ सबका विकास।सबका विश्वास तो सिर्फ एक नारा और दिखावा है।समाजवादी पार्टी सभी धर्म जाति और वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। समाजवादी पार्टी में सभी का सम्मान है।इसीलिए प्रदेश में जगह-जगह पीडीए चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक कर समाजवादी पार्टी से जोड़ा जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिए जल रही है।लोग सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। अस्पतालों की कमी के कारण लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है।कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आभाव में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अच्छे से शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रहे हैं।
सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भाटी ने बताया कि समाजवादी सरकार ने महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी।बेटियों को योजना के तहत कन्या विद्या धन दिया।छात्र एवं छात्राओं को पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए।जिससे पढ़ाई करके छात्र एवं छात्राएं बुलंदियों को छू रहे हैं।किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी।सुरक्षा को लेकर डायल 112 चलाई,मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंस चला कर ग्रामीण क्षेत्र को सुविधा मुहैया कराई।यह सब सुविधाएं समाजवादी पार्टी की सरकार में जनता को मिली।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता सब कुछ जान रही है और समझ रही है।लोग पुराने समय को याद कर समाजवादी पार्टी से जुड़ते चले जा रहे हैं।आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है।इसलिए एकजुट होकर विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को वोट कर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान करें।
गुर्जर समाज को एकजुट होकर रहने का मूल मंत्र दे गए भाटी
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजा राजकुमार भाटी ने अपने संबोधन में गुर्जर समाज के लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि गुर्जर समाज को जितना सम्मान समाजवादी पार्टी की सरकार में मिला है।उतना सम्मान किसी सरकार में नहीं मिला है।समाजवादी पार्टी की सरकार में गुर्जर समाज के लोग बड़े-बड़े नेता रहे हैं।हसनपुर विधानसभा में भी सपा ने 2022 में गुर्जर समाज के प्रत्याशी को ही टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी से जुडा रहे क्योंकि जो सम्मान समाजवादी पार्टी में हो सकता है।वह किसी अन्य पार्टी में नहीं हो सकता अन्य राजनीतिक पार्टियों ने तो सिर्फ गुर्जर समाज को छलने का ही काम किया है। आज गुर्जर समाज का बच्चा-बच्चा समाजवादी पार्टी से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि हसनपुर विधानसभा में गुर्जर समाज के लगभग पचास हजार वोट हैं। सभी एकजुट होकर रहे और अपने समाज को और समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
मुलायम सिंह यादव और काशीराम की जमकर की तारीफ
समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की भी उन्होंने जमकर तारीफ की कहा कि वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे हैं उन्होंने दलितो,पिछडो और अल्पसंख्यको तथा अन्य वर्गों के लोगों को जोड़कर समाजवादी पार्टी को बड़ी मेहनत करके सींचा था।वह पौधा हमें लगा कर दे गए हैं।अब इस पौधे को पालना और इस पौधे से जनता का भला करना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने भारतीय राजनीतिज्ञ कांशीराम की भी जमकर तारीफ की ओर कहा कि वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे,उन्होंने दलितों और अन्य पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया और उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आने के बाद,उन्होंने दलितों और बहुजनों को राजनीतिक रूप से एकजुट करने और सशक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button