
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने गनियारी स्थित सीटाडेल अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएँ पाईं। शुष्क-गीले कचरे की ऑटोमैटिक पृथकीकरण मशीन में खराबी तथा वेब्रिज पर कचरा तौल में गड़बड़ी सामने आई। सेंसर-आधारित रीडिंग की ऑटो एंट्री न होकर मैनुअल एंट्री की जा रही थी।
कलेक्टर ने सीटाडेल आईएसडब्ल्यू प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी करने और भुगतान में कटौती के निर्देश दिए। साथ ही 7 दिन में सभी एसएलए दायित्व पूरे करने, मशीनरी सुधार कर 100% अपशिष्ट निष्पादन, और वेब्रिज सिस्टम को पूर्णतः ऑटोमेट करने के आदेश दिए।
नगर निगम को कचरा उठाव, जीपीएस मॉनिटरिंग, डंपिंग प्वाइंट रोकने, दो डस्टबिन उपयोग, नियमित स्वीपिंग और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए। उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।




