ललितपुर

दैलवारा के छपराई में पन्द्रह दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप

ग्रामीणों ने लामबंद होकर डीएम को भेजा शिकायती पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। निकटवर्ती ग्राम दैलवारा के मोहल्ला छपराई में खराब विद्युत ट्रान्सफार्मर को बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया कि गांव के किसान व आम ग्रामीण विद्युत ट्रान्सफार्मर विगत पन्द्रह दिनों से खराब होने के कारण सम्पूर्ण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। बताया कि सम्बन्धित जेई को कई बार शिकायती पत्र देने एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कार्यवाही नहीं हुयी है और न ही कोई ध्यान इस ओर दिया जा रहा है। बताया कि वर्तमान में फसल की सिंचाई का मुख्य समय चल रहा है और उक्त ट्रान्सफार्मर से क्षेत्र के कई किसानों के अस्थाई कनेक्शन जुड़े हुये हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गयी हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से दयनीय स्थिति और खेत कार्य को महत्वता देते हुये विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय राजेन्द्र कुमार, रामसिंह बुन्देला, सूरज कुमार, हरजू, सुकलाल, भग्गू, सतीशचंद्र, राजकुमार, लल्लू, मुन्नालाल के अलावा अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button