झांसी
रात में खाद्य पदार्थ की दुकानों के बिकने वाले खाद्य पदार्थ के नमूने ले जिलाधिकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की रात में सदर बाजार, सीपरी बाजार, एलाइट चौराहा , जीवन शाह समेत प्रमुख स्थानों के पास खाद्य पदार्थों के ठेले, दुकानों का निरीक्षण करें। खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने पर सख्त कार्रवाई करें ।
जिलाधिकारी ने हर खाद निरीक्षक को जनपद में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों का अभियान चलाकर नमूने लेने के निर्देश दिए । उन्होंने विभाग की ओर से 190 डायर वादों के सापेक्ष 117 बादलों का न्यायालय द्वारा निर्णय कर 26 लाख से अधिक अर्थ दंड लगाने पर असंतोष जताया ।
उन्होंने निर्देश दिया की खाद्य पदार्थ अधो मानक पाए जाने पर कार्रवाई करें जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया आवासीय विद्यालय में अभियान चलाकर हाइजीन रेटिंग कराई जा रही है।
इस बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वरुण कुमार पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, दो खुश्तर हैदर, डा उत्सव राज आदि उपस्थित रहे ।
|
|

