नगर निगम चुनाव को लेकर झामुमो नगर कमेटी व महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न।
कई महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर कमेटी एवं महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक हीराबाग चौक स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम की पूर्व महापौर एवं झामुमो नेत्री अंजलि कुमारी ने की,जबकि संचालन जिला प्रवक्ता सतीश दास ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। इस अवसर पर झामुमो नेता सुधीर पांडेय के नेतृत्व में कई महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने झामुमो की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो का दामन थामने वालों में विकास कुमार साहू, रीना साहा, रेखा देवी, मेहरून्निशा,राखी कुमारी, कुरैसा,बहमनी, मुन्नी देवी, ऋतु कुमारी, राखी देवी, सोनी देवी, संगीता सिन्हा, सुनीता यादव,बीना देवी, प्रतिमा देवी, नीता प्रसाद,सुनैना जसवाल,संगीता जसवाल, रत्ना गुप्ता, प्रीति देवी, पूजा देवी,संगीता विश्वकर्मा सहित अन्य नाम शामिल हैं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा की नगर निगम चुनाव में झामुमो पूरी मजबूती के साथ अपने समर्थित उम्मीदवार को उतारेगा। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है और झामुमो पर भरोसा जता रही है। वहीं केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने कहा कि झामुमो हमेशा से महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के मुद्दों पर काम करती रही है। नगर निगम चुनाव में पार्टी आम जनता के मूलभूत मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी। जिला सचिव नीलकंठ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है, जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा। इस बैठक में नगर निगम चुनाव की रणनीति,संगठनात्मक मजबूती,महिला मोर्चा की भूमिका एवं जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया,जिला सचिव नीलकंठ महतो,केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा,नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता देवी सचिव श्वेता दुबे, निसार अहमद,राजदेव यादव,राजीव वर्मा समेत कई अन्य लोग शामिल थे।



