बेतुल

बैतूल गोवा ओशनमैन इंटरनेशनल स्विमिंग कंपटीशन में भाग लेंगे बैतूल के स्विमर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। हाल ही में भोपाल की लेक मेन सीनियर एवं जूनियर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद अब बैतूल की टीम गोवा में आयोजित होने जा रही गोवा ओशनमैन इंटरनेशनल स्विमिंग कंपटीशन में भाग लेगी।
बैतूल जिला तैराकी विकास उत्थान समिति संघ के अध्यक्ष राजा साहू ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक तीन दिनों तक चलेगी। इसमें बैतूल के स्विमर अपने-अपने आयु वर्ग में 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर ओपन समुद्र में तैराकी करते हुए अपनी क्षमता का परिचय देंगे। सावरकर तरण ताल बैतूल के स्विमिंग कोच गोवर्धन यादव के नेतृत्व में टीम के सभी छह छात्र रेलमार्ग से गोवा के लिए रवाना हुए। रवाना होते समय जिला तैराकी विकास उत्थान समिति संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button