ललितपुर

कम्पनी बाग व कर्माबाई पार्क की सुधरेगा सौंदर्य

नपाध्यक्ष व ईओ ने किया पार्कों का औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर में स्थित मां कार्मा बाई पार्क व आजाद बाल क्रीड़ा स्थल (कम्पनी बाग) एवं कर्मा बाई पार्क के अंदर दिव्यांगों के लिए बनाये जा रहे पार्क का नपाध्यक्ष सोनाली जैन व ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने औचक निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष ने पार्कों के सान्दर्यीकरण एवं साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। इसके उपरांत उद्यान विभाग में स्थित सभाकक्ष में उद्यान विभाग विकास समिति की बैठक नपाध्यक्ष की अध्यक्षता में उद्यान विभाग में आयोजित की गई। मां कर्मा बाई पार्क में नपाध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क में जो भी कार्य अधूरे पड़े हुए है उन्हें तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराया जाये, इसके अलावा उन्होंने मुख्य स्टोर लिपिक से पार्क में उचित प्रकाश व्यवस्था एवं जो स्ट्रीट लाईटे खराब पड़ी हुई है। उनकी मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। नपाध्यक्ष ने निर्देशित किया गया कि पार्क की साफ सफाई व्यवस्था नियमित रूप से कराई जाए, इसके अलावा पार्क में लगे झूले व अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराया जाये। इसके अलावा मां कर्मा बाई पार्क में विकलांगों के लिए बनाये जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए समय से कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसके उपरांत नपाध्यक्ष ने आजाद बाल क्रीड़ा (कम्पनी बाग) का निरीक्षण किया। पार्क में आने जाने वाले व्यक्तियों से वार्ता की गई, उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क देखरेख नियमित रूप से की जाये। उन्होंने कहा कि पार्क में सुबह टहलने आने वाले व्यक्तियों व अन्य व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पार्क की साफ सफाई व्यवस्था नियमित की जाये, इसके अलावा पालिका द्वारा पार्क में योग के लिए लगाये गये स्टैच्यू का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उद्यान विभाग के सभाकक्ष में विभाग के अधिकारियों के साथ जिला उद्यान विभाग विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नपाध्यक्ष ने अधिकारियों से वार्ता करते हुए पार्कों के सान्दर्यीकरण एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान डीडी उद्यान झांसी विनय यादव, नपाध्यक्ष सोनाली जैन, ब्लाक बिरधा से मोहित, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, ईओ दिनेश कुमार, उद्यान अधिकारी राजेन्द्र कुमार, जेई प्रा.ख. लो.नि.वि. अमरकान्त गौर, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, नजूल लिपिक सुधीर रावत, गैरिज प्रभारी अमित कुमार समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button