सुबह 10 बजे देशभक्ति के रंग में रंगा जामताड़ा, वंदे मातरम दिवस पर थाना परिसर गूंजा ‘भारत माता की जय’ के नारों से
Jamtara was painted in patriotic colours at 10 am, on Vande Mataram Day the police station premises echoed with slogans of 'Bharat Mata ki Jai'.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। 7 नवंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे जामताड़ा थाना परिसर में वंदे मातरम दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में “वंदे मातरम” गीत की भूमिका और उसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के जयघोष से पूरा थाना परिसर गूंज उठा। एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने कहा कि “वंदे मातरम हमारे देश की आत्मा है, जिसने हर भारतीय को आज़ादी के लिए प्रेरित किया।” वही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा — “देशभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है जो हर नागरिक को निभानी चाहिए।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस जवान, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और एक स्वर में कहा — “वंदे मातरम — जय हिंद!”


