हापुड़

आठवीं पास युवक ने खुद को जल्द आईएएस अधिकारी बनने का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म …

पुलिस ने आरोपी युवक को भेजा जेल....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़ (यूपी) –  हापुड़ में आठवीं पास युवक ने खुद को जल्द ही आईएएस अधिकारी बनने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । आरोपी शादी करने का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था । पोल खुलने पर युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है ।

हापुड के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पाण्डेय व उनकी टीम ने रामबाबू उर्फ रामफल गौतम निवासी गांव समधाखाश डीह जिला भदौही को हापुड कचहरी के पास से गिरफ्तार किया है ।  आरोपी ने जनवरी 2025 को मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती से स्नेपचैट   ( सोशल मीडिया ) पर बातें करनी शुरु की थी ।  इसके बाद वह युवती से व्हाट्सएप नंबर और दूसरे नंबर पर पर बातें करने लगा। युवती से आरोपी ने बताया कि आईएएस की मेंस परीक्षा पास कर ली है। जल्द ही वह अधिकारी बनने वाला है । आरोपी युवक ने युवती को झांसे में ले लिया। युवती ने अपने भाई से आरोपी से शादी करने की जिद की थी। इस पर युवती के भाई ने आरोपी से पढ़ाई के दस्तावेज व बायोडाटा मांगा। आरोप है कि 30 दिसंबर की शाम करीब छह बजे आरोपी युवक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया । आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ।

युवती के भाई ने आरोपी युवक और फर्जी  आईएएस के बायोडाटा की जांच की तो वह आठवीं पास निकला। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी एक कंपनी गुजरात अहमदाबाद वाटवा कॉलेज रोड पर भी बताई थी । जानकारी करने पर यह कंपनी फर्जी पाई गई। वहीं, युवती को जब आरोपी की सच्चाई पता चली तो उसने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button