बरेली

त्योहारों पर मिलावट रोकने को खाद्य विभाग की कार्रवाई, 12 दुकानों से लिए नमूने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
सहायक आयुक्त खाद्य-2 द्वारा गठित चार टीमों ने 12 प्रतिष्ठानों से 12 नमूने लिए। इनमें जफर स्वीट्स आंवला से बर्फी, श्री बालाजी स्वीट्स आंवला से बेसन लड्डू, श्याम स्वीट्स बिसारतगंज से दही, आर्यन रेस्टोरेंट पीलीभीत बाईपास से गुलाब जामुन, राज स्वीट्स बदायूं रोड से खोया, प्रेम स्वीट्स नैनीताल रोड से बेसन लड्डू, लवि स्वीट्स मीरगंज से बर्फी, बाबा स्वीट्स सिरौली से खोया, गुप्ता स्वीट्स मीरगंज से बूंदी लड्डू, जयप्रकाश स्वीट्स मीरगंज से बर्फी, बालाजी स्वीट्स बहेड़ी से बर्फी और हरि स्वीट्स फरीदपुर से खोया के नमूने शामिल हैं।
सभी दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और मिठाइयों पर निर्माण-अवसान तिथि अंकित करने के निर्देश दिए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button