बरेली
फरीदपुर में आदर्श रामलीला कमेटी ने निकाली रामनवमी शोभा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : नगर क्षेत्र फरीदपुर में आदर्श रामलीला कमेटी के सौजन्य से भव्य रामनवमी शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल एवं समाज के सनातन धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ आदर्श रामलीला मैदान (इंटर कॉलेज मैदान) से किया गया, जो मोहल्ला साहूकारा होते हुए मुख्य बाजार और हाईवे मार्ग से गुजरती हुई पुनः बाजार पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा आनंद आश्रम सत्संग भवन तक गई और अंत में अपने निर्धारित स्थान पर आकर सम्पन्न हुई।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।




