झुंझुनू

आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रतिभागियों की पाँचवीं सूची जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनू सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा 1 सितंबर 2025 को सूरजगढ़ में आयोजित किये जाने राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रतिभागियों की पाँचवीं सूची संस्थान के कार्यालय से अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी के निर्देशन में जारी की गई। इस अवसर पर संपादक अंजू गाँधी, हितेश शिल्ला, दरिया सिंह डीके, सुनील गाँधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा अब तक जारी की गई प्रतिभागियों की सूची में देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को चयनित किया गया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि चयन समिति द्वारा जारी की गई पाँचवीं सूची में प्रयागराज उत्तर प्रदेश से एडवोकेट ऋतंधरा मिश्रा, पिलानी राजस्थान से डॉ. आकांक्षा चौधरी, अजमेर से ममता देवड़ा, राजलदेसर चुरू से कमला प्रजापति, झुंझुनूं से ममता गर्वा, चूरू से दिनेश्वरी वाल्मीकि, उदयपुरवाटी से जितेंद्र कुमार राठी, पिलानी ब्लॉक आलमपुरा से प्रधानाध्यापक मोनिका लांबा, पिलानी से राजेश शर्मा, चिड़ावा से मंजीता राव, ग्रेटर नोएडा से एडवोकेट सुन्दरी डोगर, झुंझुनू से संतोष चौधरी व रेणु कस्वां, दिल्ली से समाजसेवी सुमन, सहरसा बिहार से दुर्गेश्य कुमार, झुंझुनूं से देवेंद्र सिंह शेखावत, कल्याणों का बास सूरजगढ़ से दरिया सिंह बरवड़, सिक्किम से शिक्षाविद् व सामाजिक कार्यकर्ता शांति सुनदास, कासिमपुरा झुंझुनूं से कपिल देव शर्मा, आगरा उत्तर प्रदेश से डॉ. रविंद्र कुमार, नोएडा से रुमन कुमारी आदि प्रतिभागियों को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 के लिए चयनित किया है। बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा हर वर्ष शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, खेल, स्वच्छता, शांति, पर्यावरण, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, हस्तकला, पत्रकारिता, साहित्य एवं लेखन, कला एवं संस्कृति, योग, संगीत, नृत्यकला, देश सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। अबकी बार वर्ष 2025 का कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है। अब तक चयन समिति द्वारा प्रतिभागियों की पाँच सूची जारी की जा चुकी हैं। लेकिन अभी तक देश भर से प्रतिभागियों के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। समय अभाव के कारण और प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से सभी आवेदनकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल करना संभव नहीं होगा। राजस्थान प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में आयोजित होने वाला गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2025 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह  विशाल और बेमिसाल होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। शेखावाटी की धरा पर देश के विभिन्न प्रांतो से कवि, शिक्षाविद् व लेखक, कलाकार, पत्रकार, पर्यावरण प्रेमी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ताओं और साहित्यकारों का आगमन होगा। प्रतिभागियों से किसी तरह का कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया गया है। आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार के सदस्य कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और निरंतर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button