मेरठ

वन महोत्सव के अंतर्गत एनएएस कॉलेज में वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। एन एस इंटर कॉलेज, मेरठ में वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण पर केंद्रित एक संक्षिप्त संगोष्ठी का भी आयोजन पंडित गंगादान शर्मा सभागार में हुआ। इस संगोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने सभागार में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व को रेखांकित किया। श्री शर्मा ने महान पर्यावरणविद् पंडित सुंदरलाल बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए छात्रों को पर्यावरण को बचाने के लिए सजग रहने हेतु प्रेरित किया। पूर्व प्रबंधक माननीय श्री पंकज शर्मा ने छात्रों को छोटे-छोटे प्रयासों के द्वारा अधिक से अधिक वृक्षों को  रोपने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण बचेगा, तभी हम सब बेहतर जीवन जी पाएंगे। पूर्व प्रबंधक माननीय श्री अमित शर्मा ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यालय के परिवेश को बेहतर बनाने के लिए अपने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार ध्यानी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में छात्रों को अनेक औषधीय गुणों से युक्त पौधों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती आभा शर्मा ने समस्त अतिथियों के आगमन और उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक तोमर ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के श्री तंरानउंत ेींतउं, दीपक शर्मा, श्री अनुराग शर्मा, श्री राकेश शर्मा, डॉ सत्य प्रकाश शुक्ल, डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रजत कुमार बालियान, रंजीत कुमार पटेल, श्रीमती आकांक्षा आदि शिक्षक  उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button