मेरठ

बढ़ते अपराध को लेकर कप्तान ने सीओ को किया इधर-उधर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी ने 7 सीओ के सर्किल में बदलाव किया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने शुक्रवार को यह महत्वपूर्ण फैसला लिया सीओ कोतवाली आशुतोष सिंह को सरधना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह ब्रह्मपुरी सीओ के रूप में कार्यरत एएसपी अंतरिक्ष जैन को कोतवाली का चार्ज दिया गया है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल को अब मवाना की जिम्मेदारी मिली है। सीओ मवाना अभिषेक पटेल को ट्रैफिक विभाग का चार्ज सौंपा गया है। इसके अलावा, सीओ ट्रैफिक सौम्या अस्थाना को ब्रह्मपुरी की जिम्मेदारी दी गई है। सीओ क्राइम नवीना शुक्ला को कैंट का नया सीओ बनाया गया है, जबकि सीओ कैंट संतोष कुमार को क्राइम विभाग की कमान सौंपी गई है। यह फेरबदल शहर में अपराध पर अंकुश लगाने की रणनीति का हिस्सा है। एसएसपी ने अधिकारियों के अनुभव और क्षमताओं के अनुसार उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस कदम से पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण में अधिक प्रभावी होने की उम्मीद कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button