ललितपुर

आज आयेंगी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल

तैयारियों को लेकर डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

कार्यक्रम को पूरी भव्यता और सादगी के साथ आयोजित कराने के दिये निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। गुरूवार को प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के जनपद आगमन व कल्याणसिंह सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी अमलदीप डुली ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर दिशा-निर्देश दिये। डीएम ने एक-एक कर सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति जानी और अद्यतन प्रगति की बुकलेट आज शाम तक ही तैयार कर लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम को पूरी भव्यता व सादगी से आयोजित किया जाएगा, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी उनको सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ निभायें। बताया गया कि 28 अगस्त को सुबह 9.55 बजे हवाई सफर करके पुलिस लाइन हेलीपेड पर उतरेंगी और कार द्वारा सुबह 10 बजे कल्याणसिंह सभागार पहुंचकर आंगनबाड़ी किट वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं सम्बोधन करेंगी। इसके बाद 11.35 बजे सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगी। इसके उपरान्त हैलीपेड से लखनऊ के लिए प्रस्ताथान करेंगी। बताया गया कि बैठक में समीक्षा हेतु बुकलेट में जनसेवाओं के डिजीटाईजेशन हेतु आईसीसीसी/वीआईसीसीसी, जनपद में नदियों का पुनरोद्धार, आईएसओ प्रमाणन, बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसिस, बाल गृहों में निवासरत बच्चों को आधार की मदद से घर वापसी, कारी पहाड़ी गौशाला में बोबर गैस प्लाण्ड स्थापना एवं घरों में रसोई गैस की आपूर्ति, मातृ स्वास्थ्य देखभाल के प्रचार-प्रसार हेतु नवाचार, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण व निष्प्रयोज्य सामग्री से खिलौनों का निर्माण, जनपद में 12 से 18 वर्ष की ड्रॉपआउट किशोरियों का विद्यालय में नामांकन हेतु सर्वे, विद्यालयों में बाल संसद के माध्यम से किये गए अभिनव प्रयोग, विद्यालयों में किचिन गार्डन का अभिवन प्रयोग, निपुण भारत मिशन के अंतर्गत अभिनव प्रयोग, ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत अभिनव प्रयोग, 112 खेल मैदानों/मिनी स्टेडियम का निर्माण, आकांक्षात्मक विकासखण्ड के विद्युत से अवेसित ग्रामों को सोलर पावर से ऊजीकृत किया जाना, ठोस एवं तरल अवशिष्ठ प्रबंधन, ग्रामीण पुस्तकालयों का निर्माण, जल जीवन मिशन (ग्रामीण) पेयजल योजनाओं का निर्माण, मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य येाजनाओं की प्रगति, बाल विकास येाजना के तहत पोषाहार वितरण एवं कुपोषण की रोकथाम आदि परियोजनाओं की प्रगति को शामिल किया गया है। बैठक में सीडीओ शेषनाथ चौहान, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एएसपी कालू सिंह, सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डा.मयंक शुक्ला, पीडीडीआरडीए दीपक यादव, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, डीआईओ, जिला अर्थ संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस, बीएसए, डीसी इण्डस्ट्रीज अतहर जमाल, डीपीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button