बाराबंकी
अभिषेक कुमार गौतम ने लाइब्रेरी के बच्चों को एक दर्जन से अधिक प्रयोगात्मक पुस्तके उपलब्ध कराई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा कपूरथला के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार गौतम ने शुक्रवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी के बच्चो को एक दर्जन से अधिक प्रयोगात्मक पुस्तके उपलब्ध कराई।
शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार गौतम ने लाइब्रेरी के बच्चो को लेखक नवीन शर्मा की लिखी जी एस निधि, लेखक एम लक्ष्मी कान्त की भारत की राज व्यवस्था , किरन पब्लिकेशन की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती, अरिहनत पब्लिकेशन स्टेटिक जी के कैप्सूल, लेखक अंकुल वर्मा की उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान, प्रतियोगिता दर्पर्ण, अरिहनत पब्लिकेशन नेट, जेआरएफ, यूपी टेट, ए सी ई आर टी सार संग्रह सहित करीब एक दर्जन पुस्तके उपलब्ध कराते हुए कहा कि जिस तरह एक व्यवसायी को अपने व्यवसाय में लगन और मेहनत से सफलता मिलती है उसी तरह एक विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई में लगन और मेहनत से सफलता मिलती है उन्होंने कहा कि सफलता की यात्रा हमेशा सीधी नहीं होती है। आपको कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको हार नहीं माननी चाहिए। आपको हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।
बैंक मैनेजर अभिषेक कुमार गौतम ने कहा कि लगन, मेहनत, और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह एक सामान्य सत्य है जो जीवन के हर क्षेत्र में लागू होता है। जब आप किसी कार्य को पूरी लगन से करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से सफलता मिलती है। यह केवल आपके प्रयास की बात नहीं है, बल्कि आपके समर्पण और प्रतिबद्धता की भी बात है।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, सुरज यादव, रामू यादव, मो0 आरिफ शाह अंगद कुमार गौतम, पप्पू गौतम, , शौरभ यादव, अंकित कुमार, पूजा यादव हर्षित कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।



