अभिषेक पाण्डेय राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वोत्तम शोध पुरुस्कार से हुये सम्मानित

एनपीटी ब्यूरो ललितपुर
ललितपुर महरौनी नगर के होनहार हर क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहें। यहाँ के प्रतिभाशाली युवा को राष्ट्रीय सम्मेलन मे सर्वोत्तम शोध पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय जल-भूविज्ञानिक संघटन के भारतीय राष्ट्रीय अध्याय के अंतर्गत ‘भूजल स्थिरता पर पृथ्वी विज्ञान परिप्रेक्ष्य’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश के प्रतिष्ठित एमिटी विश्वविद्यालय जयपुर में दिनाँक 1 एवं 2 मार्च,को किया गया।
इस संगोष्ठी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए वरिष्ठ वैज्ञानिकों, प्राचायों और युवा स्कॉलर की मौजूदगी रही , जिन्होंने अपने अपने वैज्ञानिक कार्यों को शोध पत्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
महरौनी नगर के अखिल भारतीय कवि संजय पाण्डेय भारत के पुत्र एवं बरिष्ठ पत्रकार बिपिन पाण्डेय के भतीजे अभिषेक पाण्डेय भारत ने भी इस संगोष्ठी में अपनी भागीदारी दिखायी जिसमे उन्होंने खदानीय जल की गुणवत्ता और उससेे भूमिगत जल पर पड़ रहे प्रभावों पर किये गए अपने वैज्ञानिक कार्य को शोध पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस शोध पत्र के लिए अभिषेक पाण्डेय भारत को सर्वोत्तम शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार हमारे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। आज भी भारत वर्ष में बहुत कम विद्यार्थी अनुसंधान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विज्ञानिक क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार का परिवेश तेज़ी से पनपे और नव युवकों में अनुसंधान के प्रति रुचि विद्यमान हो ऐसी शुभकामनाएँ अभिषेक पाण्डेय भारत प्रेषित की हैं।
अभिषेक इस समय भूजल विज्ञान में धनवाद झारखंड मे शोध कार्य कर रहे हैं। पूर्व मे भी इन्हें विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। नगर वासियों ने उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान के लिए वधाई दी है।