संसद को निमंत्रण न देना लोकतांत्रिक प्रक्रिया और समावेशी विकास के खिलाफ़ – मिश्रीलाल महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखण्ड के बरई पंचायत के हरलाडीह गांव में सहकारिता विभाग की समेकित सहकारी विकास परियोजना (आईसीडीपी) कोषांग के तहत बनने वाले 500 एमटी क्षमता के गोदाम एवं मार्केटिंग सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार संध्या को किया गया
शिलान्यास शिलापट्ट में गिरिडीह लोकसभा के लोकप्रिय संसद चंद्रप्रकाश चौधरी जी का नाम अंकित है तो संवेदक के द्वारा निमंत्रण माननीय संसद य उनके प्रतिनिधि को क्यों नहीं किया गया ?
आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने कहा कि संवेदक के द्वारा बहुत बड़ी गलती की गई है । बोकारो उपायुक्त जी से खबर के माध्यम से आग्रह पूर्वक कहना है कि इस कार्य का शिलान्यास चोरी छुपके संध्या करना बिल्कुल सहज नहीं है इस विषय को अधिकारी संज्ञान ले कोई भी सरकारी योजना के शिलान्यास कार्य में संसद,विधायक, या अन्य जनप्रतिनिधि इसलिए शामिल होते है क्योंकि जनता का मत उन्हें प्राप्त है और जनता को उस योजना का विशेष जानकारी अच्छे से दी जा सके और ठिकेदार के द्वारा उस कार्य को अच्छे से की जा सके लगभग 65 लाख की प्राक्कलन राशि से बनने वाले योजना का पुनः संसद की उपस्थिति में फ़िर से कार्य का शिलान्यास कर के ही कार्य को प्रारंभ की जाए।
संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल जी ने कहा कि संसद को निमंत्रण न देना विकाश का असली मकसद को कमजोर कर लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस विषय में सहकारिता विभाग के अधिकारी संज्ञान ले ओर ठेकेदार को कार्य प्रारंभ करने से रोक दे।
कृषि और पशुपालन समेकित विकास परियोजना का मुख्य कार्य कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों की आय बढ़ाना, पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, जिसमें बेहतर नस्ल, चारा प्रबंधन, विपणन, बुनियादी ढांचे (जैसे प्रसंस्करण इकाइयाँ, कोल्ड स्टोरेज) और उद्यमिता विकास के माध्यम से समग्र विकास शामिल है, ताकि दूध, मांस, अंडे का उत्पादन बढ़े और किसान आत्मनिर्भर होकर अपनी आजीविका बढ़ा सके।
मौके में प्रखण्ड उपाध्यक्ष जागरनाथ महतो, महेंद्र महतो, दीपक महतो, विजय महतो, दीपक महतो, विक्की शर्मा, चिंतामणि महतो, भुनेश्वर महतो, सहदेव महतो, कैलाश मंडल, बीरेंद्र महतो, जितेंद्र कुमार अन्य आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



