तेलियापोखर पंचायत में आयोजित “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम में शामिल हुए झामुमो नेता, लाभुकों के बीच कई परिसंपत्तियों का वितरण
JMM leader participated in the “Right to Service Week” program organized in Teliyapokhar Panchayat, distributed several assets among the beneficiaries. Open in Google Transla

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड के तेलियापोखर पंचायत में शनिवार को “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम एवं जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां ने संयुक्त रूप से शिरकत की। इस मौके पर पाकुड़ एसी जेम्स सुरीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, प्रमाणपत्र निर्माण और अन्य योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण भी किया गया। इस दौरान आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में मातृ लाभुकों के बीच फल, खीर एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि “राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के निर्देशानुसार पूरे जिले में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाएं सरल और पारदर्शी रूप से पहुंचे।” वहीं सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम ने शिविर में लाभुकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “यह सरकार चाहती है कि जनता कार्यालयों के चक्कर न लगाए, बल्कि योजनाएं स्वयं जनता तक पहुंचे।” इस अवसर पर पंचायत मुखिया मरियम मरांडी, बीपीआरओ प्रसंजित मंडल, सीआई उपेन्द्र यादव, युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, निरोज मड़ैया, साइमन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, ग्रामीण, महिला समूह एवं लाभुक उपस्थित रहे।



