जालौन

मजदूरों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई (जालौन)। कर्मचारियों, श्रमिकों और संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश की जिला कार्यसमिति जालौन ने मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। संगठन ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, संविदा व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के अभाव के कारण प्रदेश के लाखों मजदूर एवं कर्मचारी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि आशा, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी, संविदा, आउटसोर्सिंग तथा सफाई कर्मियों को पर्याप्त मानदेय और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। संगठन ने मांग की कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर न्यूनतम वेतनमान 72 हजार रुपये निर्धारित किया जाए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को 18 हजार, आशा संगिनियों को 24 हजार तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग उठाई गई।

भारतीय मजदूर संगठन ने वर्ष 2001 से पूर्व के संविदा कर्मियों को नियमित करने, 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मियों की बहाली, एनएचएम कर्मियों की समस्याओं के समाधान, सफाई कर्मचारियों को नियमित करने तथा सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती शुरू करने की भी मांग की है।

ज्ञापन में ई-रिक्शा, ऑटो चालकों, पटरी दुकानदारों, कृषि एवं निर्माण मजदूरों, पत्रकारों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और EPS-95 पेंशन में वृद्धि करने की मांग भी प्रमुखता से शामिल रही।

संगठन के जिला अध्यक्ष रामनरेश गुबरेले और जिला मंत्री आशिष झां ने कहा कि यदि मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा साथ में राकेश दुबे,मोनू मिश्रा,राहुल मिश्रा और भी लोग मौजूद रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button