रामपुर शाहबाद

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज शाहाबाद राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटवाई एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहाबाद ने प्रतिभाग किया‌ रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटवाई ‌ कि छात्रों नेने प्रथम स्थान तथा राजकीय इंटर कॉलेज शाहाबाद‌ की छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज‌ की छात्रा ने प्रथम स्थान तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया‌ कार्यक्रम की नोडल प्रभारी शबनम जहां उस्मानी तथा ममता गुप्ता एवं दुर्गेश पांडे प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनगंज ने निर्णायक की भूमिका निभाई इस प्रोग्राम के साथ ही विद्यालय में सुभाष चंद्र जयंती मनाई गई तथा बसंत पंचमी का उत्सव सरस्वती जी का पूजन करके हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम ‌ प्रधानाचार्य वंदना शर्मा के द्वारा सरस्वती जी के आगे दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया तथा सरस्वती ‌ पूजन एवं वंदन का किया गया ‌ समस्त स्टाफ के द्वारा भी सरस्वती जी‌ का पूजन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में शबनम जहां उस्मानी ममता गुप्ता मीनाक्षी सुमन चांदनी नविता डाली आनंद कुमार आदि का पूर्ण सहयोग रहा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button