
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सैपिएंट इंटर नेशनल एकेडमी में तीन दिवसीय स्पोर्ट फेस्ट जो दिनांक 11.11.2025 से 13.11.2025 तक चला का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के डाइरेक्टर संजय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल के लिए विधायक प्रतिनिधि के रूप में सुरेश गिरि सम्मलित हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल रश्मि द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में स्पोर्ट की कुल 28 इवेंट आयोजित किए गए। जिसमें 1500 मीटर रेस में शिवेंद्र यादव प्रथम, आशुतोष चौधरी द्वितीय और ज्ञानप्रकाश शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर रेस में शिवेंद्र यादव और सोनू कुमार सिंह प्रथम लोकेश एम, गगन दीप सिद्दू द्वितीय स्थान पर रहे। शॉट पुट में आशुतोष चौधरी और अलका पाण्डेय प्रथम, अंशु, ज्योत्स्ना सिंह द्वितीत आदित्य कुमार और नितिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। बताते चलें कि कार्यक्रम का सुभारम्भ अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके पास धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल प्रबंधन के द्वारा अतिथियों को बुके प्रदान कर उनका सम्मान किया गया साथ ही सभी 28 इवेंट के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और काँस्य मेडल के साथ सर्टिफिकेट भी अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगांन के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी टीचर, स्टॉफ भारी संख्या में उपस्थित रहे।



