सिंगरौली
नवानगर थाना क्षेत्र की लापता दो बालिकाओं की तलाश में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के ग्राम इटमा निवासी मानसी साकेत उम्र 16 वर्ष 16 जुलाई की रात से गायब है। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नही चला है। वहीं पुलिस के अनुसार मानसी का होलिया रंग गोरा, इकहरा बदन, कद करीब 4 फीट है और काला सूट एवं काला रंग का पजामा पहनी है। जिसकी तलाश लगातार जारी है। वही इसी थाना क्षेत्र के ग्राम निगाही निवासी गोविन्द कुशवाहा की 14 वर्षीय पुत्री अनीता कुशवाहा 21 सितम्बर की रात करीब 12 बजे के पूर्व से लापता है। लड़की की हुलिया रंग गेहुया, कद 5 फीट, बदन में कत्थे रंग का सलवार सूट तथा गले में सोने का लॉकेट पहनी है और कक्षा 8वीं तक पढ़ी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने परिजनों के रिपोर्ट पर गुमशुदगी एवं बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लगातार तलाश जारी है।



