
अब ढूंढ रही पुलिस
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद। मैनाठेर के क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। जब महिला द्वारा डॉक्टर की हरकत का विरोध किया गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मैनाठेर थाने में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह बीती दो जून को गांव नगलिया मशकूला अड्डे पर मौजूद एमजेए अस्पताल में अपनी सास की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी। जैसे ही हॉस्पिटल का स्टाफ खाना खाने गया,तभी अस्पताल के डॉक्टर रऊफ पाशा ने महिला को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उसे चुप रहने और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल डॉक्टर अपना अस्पताल छोड़कर फरार हो गया है।
महिला के साथ डॉक्टर ने की अश्लील हरकत
महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसे इशारा कर अपने कैबिन में बुलाया था, वह समझी डॉक्टर शायद सास की बीमारी की कोई जानकारी या दवा बताने वाले हैं लेकिन जैसे ही वह कक्ष में घुसी डॉक्टर ने दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ यह अश्लील हरकतें की।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह
मामले पर जानकारी देते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एक महिला ने थाना मैनाठेर पर शिकायत की थी कि उसके साथ एक डॉक्टर ने अश्लील हरकतें की और रेप का प्रयास किया। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
