अमरोहा

जोया गोशाला में पशुओं की दुर्दशा

प्लास्टिक और पिन्नी में चारा ढूंढ रहे पशु, ईओ और गोशाला प्रभारी पर केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले की जोया गोशाला में गोवंशीय पशुओं की स्थिति चिंताजनक पाई गई है। डीएम निधि गुप्ता वत्स को मिली शिकायत के बाद एसडीएम शशिभूषण पाठक ने लेखपाल जितेंद्र शर्मा के साथ गोशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं। गोशाला में गंदगी का माहौल था। पशु प्लास्टिक और पिन्नी में चारा खोजने को मजबूर थे। पशुओं को सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा था, जो उनकी पोषण संबंधी जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं है।
इससे पहले गुरेठा नंदी विहार गोशाला में चार दिन पूर्व गोवंशीय पशुओं की मौत के बाद ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो सामने आया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस वीडियो को पुराना बताकर नजरअंदाज कर दिया था।
लेखपाल की शिकायत पर कार्रवाई
निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में स्वच्छता, चारा और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। सीओ सिटी शक्ति सिंह के अनुसार, लेखपाल की शिकायत पर जोया नगर पंचायत के ईओ विपिन कुमार सेंगर और गोशाला प्रभारी बृजपाल के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसडीएम सदर शशिभूषण पाठक ने बताया कि गोशाला में मिली अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। मामले की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button