झुंझुनू

1 करोड़ 57 लाख की लागत से बनी हीरवाना चंवरा नंदीशाला का 27 अगस्त को जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग करेंगे उद्धघाटन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गौशाला पदाधिकारियों की मीटिंग

 समारोह में आने का दिया न्यौता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चंवरा। हीरवाना- चंवरा की कृष्ण नंदीशाला का 27 अगस्त को जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग उद्घाटन करेंगे। नंदीशाला के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा और श्री कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष शीशराम खटाणा ने बताया कि बामलास धाम के  महंत लक्ष्मण दास महाराज के मुख्य सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक भगवाना राम सैनी, जिला गौसेवा समिति झुंझुनूं के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भोड़की, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन जानू, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक शिव कुमार  सहित कई वरिष्ठ लोग शामिल होंगे। गौशाला के कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़ सचिव हीरालाल चौधरी मास्टर,जगता पोसवाल रामपुरा, सुभाष मैनपुरा,जगदेव चौधरी , महावीर रावत,श्रीराम मणकस,रोहिताश सैनी,धवल कुमार,राजेश खटाणा किशोरपुरा, श्रीराम मणकस, किशोर सिंह चंवरा, मोहन सिंह शेखावत ककराणा,जितेन्द्र गोठवाल, सचिन सैनी गौरक्षक नरसी चंवरा सहित कई लोगों ने समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि हीरवाना मैनपुरा के ब्राह्मणी वाले कुएं पर बनी पुरानी कृष्ण गौशाला परिसर में बनी नंदीशाला जिले की तीन बड़ी गौशालाओं में से एक है। सरकार ने सबसे पहले इसी गौशाला को मंजूरी दी थी। इस पर लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपए का खर्च आया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button