बालाघाटराजनीति

देश की संसद को हम “सन्त संसद” बनायेगें – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बालाघाट। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूरे देश में नरेन्द्र मोदी विचार मंच का 22 जून को 21 वा स्थापना दिवस मनाया गया है। इसी तारतम्य में असम की राजधानी गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज की मुख्य आतिथ्य में एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बी. के दास की अध्यक्षता में तथा नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री जतिन कमलकार , मानव अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मिश्रा की प्रमुख उपस्तिथि में नरेन्द्र मोदी विचार मंच का स्थापना दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का स्वागत असम की पारम्परिक बिहू नृत्य के द्वारा मेन गेट से कार्यक्रम स्थल तक किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्व प्रथम मां भारती की छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित एवं मल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात् अतिथियों का असम प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा असम का गमछा गले में डाल कर स्वागत किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुवे अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने नरेन्द्र मोदी विचार मंच की जीवनी के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों को बताया। तथा संगठन को कैसे मज़बूत बनाना है इस सम्बन्ध में विस्तार से समझाया। स्वामी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेन्द्र मोदी विचार मंच की एक शाखा है जो देश के अलावा विदेशों में भी सनातनियों को एक मंच पर लाकर सनातनियों के हित में काम कर रहा है। आज पूरे देश में संगठन के ग्यारह करोड़ सदस्य काम कर रहें हैं। संगठन का लक्ष्य है कि 2030 तक 25 करोड़ सदस्य बनाकर देश की संसद में सन्तों को पहुंचाकर देश की संसद को “सन्त संसद” बनाकर अखण्ड भारत का निर्माण कर भारत को विश्व गुरु बनाएंगे । जिसके लिए संगठन का हर पदाधिकारी रात और दिन मेहनत कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास कर रहें हैं।
सभा का संबोधित करते हुवे प्रदेश अध्यक्ष बी. के. दास ने कहा कि असम प्रदेश में हमने संगठन को मज़बूत बनाने के लिए हर जिले में जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष मिलकर पूरे प्रदेश में मज़बूत संगठन का निर्माण किया है। जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। हम बहुत जल्द असम में राष्ट्रीय अधिवेशन कराएगें जिसमें पूरे देश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री जतिन कमलकार ने कहा कि संगठन धीरे धीरे बरगद का रुप धारण कर रहा है। एक दिन यह संगठन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम घरों तक दिखाई देगा। जब सांसद भी हमारा होगा और विधायक भी हमारा होगा और हम अखण्ड भारत का निर्माण करेगें।
सम्मेलन को मानव अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मिश्रा, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण नाथ, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अमरलाल सोनी, महाराष्ट्र राज्य के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यमराज खरात , व्यापारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार सोनी, रातुल कलिता , ब्यूटी राजवंशी , सौरभ नाथ आदि ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि स्वामी स्वदेशानंद गिरि महाराज द्वारा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।मंच का संचलन देवोजानी बोरदोलोई ने किया आभार व्यक्त अमल वैश्या के द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button