रीगंस के पास कोटडीधायलान रोड पर कोसा बोझा स्कूल के पास जयपुर रेल लाइन के अण्डरपास में तीन दिन से भरा है 5 फुट पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रींगस बावड़ी। रीगंस के पास कोटडीधायलान रोड पर कोसा बोझा स्कूल के पास जयपुर रेल लाइन पर अण्डरपास, A-124 नम्बर पर 5 फुट पानी तीन दिन से भरा हुआ है। ठेकेदार गायब है। जनता को यह भी मालूम नहीं पानी निकालने वाला ठेकेदार कौन है। आज रविवार की वजह से खाटूश्याम जी रोड झाम है, उधर लाखनी में माणा बाबा मेला होने के कारण लाखनी, कोटडीधायलान रोड भी झाम हो रही है। जनता परेशान है बिमारी अवस्था में इमर्जेंसी में हास्पिटल पहुंचने की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है।अण्डरपास संख्या A-134 मे पांच फुट पानी भर चुका है वार्ड नंबर 6 रीगंस के निवासी आने जाने के लिए काफी परेशान है। खाटूश्याम रोड झाम होने कारण श्यामभक्त रीगंस के पुराने बाजार से होते हुए कोसा बोझा रोड होते हुए, कोटडीधायलान, तपीपल्या, आभावास, कैरपुरा से खाटूश्यामजी पहुँचते है, परन्तु, अण्डरपास संख्या A-124 पांच फुट से अधिक पानी होने के कारण वापस रीगंस आते हुए मण्डा रोङ होते हुए खाटूश्याम जी पहुंचते है। इससे स्थानीय लोगों के साथ श्याम भक्त भी परेशान हो रहे है। वैसे भी भारी वर्षा के कारण भारी परेशानी हो रही है। आम जनता ने प्रशासन से मांग कर रही है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाये।



