बरेली

आखिरकार एक महीने  बाद तेंदुए को पकड़ लिया वन विभाग की टीम ने

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। हाफिजगंज इलाके में बीते एक माह से तेंदुए की दहशत ने लोगों को परेशान कर रखा था। तेंदुए के वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे मगर वन विभाग तमाम कोशिशों के बाद भी उसे पकड़ने में नाकाम रहा। अब मंगलवार की देर रात तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बुधवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो राहत की सांस ली।दरअसल हाफिजगंज में बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में सबसे पहले तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कई बार तेंदुए को खेतान फैक्ट्री के अलावा खेतों और सड़क पर देखा गया। माना गया कि तेंदुआ ने फैक्ट्री के अंदर ही डेरा डाल रखा है। लोग इतने दहशत में थे कि अकेले खेतों पर जाना बंद कर दिया था।
वन विभाग की टीम ने खेतान फैक्ट्री के अंदर भी पिंजरा लगाया था। मंगलवार की रात बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में लगाए गए वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। सुबह तेंदुआ पकड़े जाने की जानकारी हुई तो सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button