बोकारो
योधन नायक बने राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। जिले के बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल निवासी योधन नायक को राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। झारखंड राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इनके मनोनयन पर बोकारो जिला राजद अध्यक्ष बुध नारायण यादव प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बोकारो जिला अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ज्ञानेश्वर प्रसाद तथा युवा राजद नेता जितेन्द्र नारायण यादव आदि ने श्री नायक को बधाई देते हुए कहा कि इनके मीडिया प्रभारी बनने से बोकारो जिला में राजद और मजबूती से उभरेगी।



