बीमार एटक नेता रामाशीष यादव को देखने पहुंचे विधायक – सांसद

संतोष कुमार दे
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, धनबाद (झा०ख०), धनबाद जिले के एटक नेता रामाशीष यादव को देखने पहुंचे बाघमारा विधायक एवं UCWU के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन बीसीसीएल जोन उपाध्यक्ष रामाशीष यादव के बीमारी की सुचना मिलते ही धनबाद सांसद सह- UCWU के केन्द्रीय सचिव दुल्लु महतो, संजीवनी हॉस्पिटल श्यामडीह पहुंचे। रामाशीष यादव 24 मई 2025 को अस्पताल में भर्ती थे। उनकी छुट्टी होते ही शुभचिंतक झरिया, धनबाद, निरशा, सेंदुरी, चंदनक्यारी, बोकारो, गिरिडीह के लोग उनके आवास पर मिलने का तांता लग गया । गुरुवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाने और जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की और मुनीडीह निवासी श्रीमंत बाउरी एवं आनंद बाउरी आदि लोग मिलने पहुंचे। एरिया 1 से लेकर 12 तक संगठन में आग की तरह फैल गया। सब लोग भगवान से प्राथना करने लगे की जल्द वो स्वस्त हो जाए, ताकि सबका सेवा करते रहे और हम लोगो के बीच घूमते रहे और जानकारी लेते रहे।। जितने भी लोग मिलने आये उनका रामाशीष यादव ने आभार प्रकट किये और आग्रह किये की डॉक्टर के आदेशा अनुसार आराम करने का सलाह मिला है, इसीलिए जो जहां है वही से आशीर्वाद दीजिये की हम जल्दी ठीक हो।